

लखनऊ , 23 जून ,campus samachar.com, बीएसएनवी पीजी कॉलेज मैं स्थापित अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नाटक गायन गिटार कार्यशालाओं का आज 23 जून 2025 को समापन हुआ । क्लब की संयोजिका प्रोफेसर ज्योति काला ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया । मुख्य अतिथि को शाल देकर महाविद्यालय के प्रबंधक/ सचिव टी यन मिश्रा ने सम्मानित किया।

कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्र ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ सृष्टि धवन, कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में प्रतिभागियों ने कथक नृत्य शास्त्रीय गायन नुक्कड़ नाटक तथा गिटार वादन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यशाला के प्रशिक्षकों पूजा गुप्ता हर्षवर्धन सिंह नेगी शुभम तिवारी रश्मि श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि ने सम्मानित तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में क्लब के सह संयोजक प्रोफेसर डी के गुप्ता, प्रोफेसर डी के श्रीवास्तव , डॉ साक्षी गुप्ता, डॉ राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

