
- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कीर्ति जी को ज़िला टीम मे शामिल करने का निर्णय लिया गया.
बिलासपुर , 25 मार्च , campussamachar.com, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन प्रांतीय टीम के निर्देशानुसार, ज़िला अध्यक्ष एवं टीम द्वारा मस्तूरी को संगठनीय गतिविधि में सक्रिय करने एवं एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक सहित समस्त समस्त शिक्षक संवर्ग (एल बी ) के हितो की रक्षा करने एवं प्रांतीय एवं ज़िला टीम के द्वारा ज़ारी समस्त एल बी संवर्ग के हितो के लिये जारी निर्देश से अवगत कराने और पूर्ण लाभ दिलाने राहुल देव भारद्वाज को ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी के पद पर नियुक्त किया गया और उन्हें प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बेनर्जी,मस्तूरी प्रभारी सुदर्शन साहू एवं ज़िला टीम द्वारा नियुक्त पत्र प्रदान किया गया .
साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भारद्वाज को निर्देशित किया गया कि वे जल्द मस्तूरी मे सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक की बैठक लेकर ज़िला एवं प्रान्तीय टीम की उपस्थिति मे संगठन का विस्तार करेंगे और मस्तूरी संगठन को मजबूत करेंगे . संगठन निर्देशों का पालन करेंगे!नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को प्रांतीय टीम एवं ज़िला टीम द्वारा शुभकामनायें बधाई दी गई . साथ ही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कीर्ति जी को ज़िला टीम मे शामिल करने का निर्णय लिया गया. यह जानकारी अवधेश कुमार विमल ज़िला मीडिया प्रभारी, बिलासपुर ने दी है .
