

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेजी माध्यम विघालय तिफरा के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप ने शालेय परिवार की ओर से श्री फल, शाल भेंट किया, । तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया वही संकुल समन्वयक सुनील पांडेय ने बनर्जी सर को अभिनंदन पत्र काव्यांजलि के रूप में सौजन्य भेंट कर सम्मानित किया ।
बिलासपुर, 11 जुलाई /शासकीय प्राथमिक शाला( सेजेस) तिफरा से अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय स्तरीय विदाई समारोह दिनांक 10/07/25 गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन दिवस पर आयोजित किया । इसमें रंजीत बनर्जी जी (सहायक शिक्षक) को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेजी माध्यम विघालय तिफरा के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप ने शालेय परिवार की ओर से श्री फल, शाल भेंट किया, । तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया वही संकुल समन्वयक सुनील पांडेय ने बनर्जी सर को अभिनंदन पत्र काव्यांजलि के रूप में सौजन्य भेंट कर सम्मानित किया । जिसका शीर्षक था बनर्जी सर बहुत याद आएंगे ।

पूरे स्टाफ ने बुके भेंट कर एवं पुष्टाहार पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर बनर्जी के परिवारजन उपस्थित थे समारोह में शामिल कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वास शर्मा, जोगिंदर सिंह, हरवंश, अमित तंवर, आशा कश्यप, हेमलता बघेल,रचना सोनी, मधुलिका त्रिपाठी, रंजना वाल्मीकि , श्रीमती ममता शर्मा आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन कविता यादव एवं ज्योति कोन्हेर द्वारा किया गया . सेजेश तिफरा प्राथमिक रईसा बेगम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।
