
बच्चों द्वारा “करके देखबो — खुद से सीखबो ” सीखने सिखाने का उत्सव
बिलासपुर, 02 मार्च , campussamachar.com, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT raipur ) छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 1 मार्च 2025 को जनपद पंचायत प्राथमिक शाला जलसों बिल्हा ग्रामीण जिला बिलासपुर में शाला स्तरीय एकदिवसीय एफएलएन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन चार और पांच की पढ़ने वाले छात्र_ छात्रों द्वारा गणित एवं हिंदी विषयों के टी एल एम आधारित विभिन्न स्टॉल लगाए गए।
स्टॉल का संचालन स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया। इस शैक्षिक मेले में बच्चों के पालकों को भी आमंत्रित किया गया। यह मेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव, श्रीमती दीप्ति गुप्ता, मुकेश अग्रवाल एबी ओ श्रीदेवी चंद्राकर बी आर सी संकुल प्रभारी राम गोपाल साहू, शैक्षिक समन्वयक श्री साधेलाल पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अप्रैल की सफल क्रियान्वयन बच्चों का स्वयं सीखना विषय मित्र जैसे अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है ताकि बच्चे 21वीं सदी के कौशल सीख सके एफ एल एन की मुख्य उपलब्धि यह रही, कि बच्चे कठिन शैक्षिक अवधारणाओं को रुचिकर तरीके से प्रस्तुत किया गया,साथ ही शिक्षक, बालक और पालक के बीच में सहयोगी के रूप में रिश्ता मजबूत हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती निशा अवस्थी प्रधान पाठक जलसों द्वारा किया गया। इस प्रकार FLN आधारित बाल मेला छात्रों के सीखने सिखाने की अनुभव को नहीं ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल रहा इस अवसर पर शाला के शिक्षक- शिक्षिकाएं श्रीमती संध्या चतुर्वेदी , बसंत पांडेय, सरिता सायशेरा, प्रेम वल्लभ शुक्ला, सुनील बंजारे, श्रीमती अनीता बंजारे, छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित रहे।

