

- संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी ने कहा कि शासन के नियम के तहत शिक्षकीय कार्य से निवृत्त होते हैं। 62 वर्ष के पश्चात भी हम अपने परिवार, समाज के लिए पुरा समय देकर अच्छे कार्य कर सकते हैं।
- संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि जीवन की आधी जिंदगी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहे अब आप स्वतंत्र रूप से परहित,पर उपकार,देश समाज की सेवा कर सकते हैं।
बिलासपुर , 31 जुलाई , आज संकुल सेमरताल में प्रधान पाठक श्रीमती सरिता दुबे शा पूर्व मा शाला जलसों का विदाई कार्यक्रम रखा गया था। श्रीमती दुबे जी 30-7-2025 को सेवानिवृत्त हुए थी . जिनका सम्मान शा पूर्व मा शाला जलसों में किया गया था आज संकुल सेमरताल में उन्हें आमंत्रित किया गया था। श्रीमती सरिता दुबे शा पूर्व मा शाला गतौरी में दस साल तक अपनी अमुल्य सेवा देकर विद्यार्थियों का भला किया।

संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रधान पाठक शांति तिर्की, व्यख्याता सीमा ठाकुर के उपस्थिति में श्रीमती दुबे का सम्मान श्रीफल, साल देकर सम्मानित किया गया उपस्थित सभी शिक्षक सुमन राजेन्द्र कौशिक, प्रदीप कुमार मुखर्जी,अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरोल, पद्मावती मरावी ने सम्मानित कर दीर्घायु की कामना किया।

संकुल प्रभारी अनिल कुमार वर्मा जी ने कहा कि शासन के नियम के तहत शिक्षकीय कार्य से निवृत्त होते हैं। 62 वर्ष के पश्चात भी हम अपने परिवार, समाज के लिए पुरा समय देकर अच्छे कार्य कर सकते हैं। संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि जीवन की आधी जिंदगी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहे अब आप स्वतंत्र रूप से परहित,पर उपकार,देश समाज की सेवा कर सकते हैं। सेवानिवृत पश्चात् हमेशा मन में उत्साह, उमंग भरा रहना चाहिए और कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। संकुल परिवार सेमरताल की ओर से आपके दीर्घायु,अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं ईश्वर आपको सदैव खुश रखे।
