
- शाला के प्रधान पाठक व शाला परिवार ने कपूर चंद साहू को आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना की ।
बिलासपुर , 24 जनवरी , campussamachar.com, जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में साधराम मरकाम प्रधान पाठक के नेतृत्व, मार्गदर्शन में शासन के योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न नवाचारी गतिविधियां संचालित की जा रही है विद्यालय के नवाचारी शिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विभिन्न नवाचार के साथ-साथ विद्यालय के छुट्टी के पश्चात् बच्चों को नवोदय विद्यालय / एकलव्य आदर्श विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है । उनके कार्यों को विभिन्न सोशल मीडिया में देखा जा सकता है ।
सोशल मीडिया में कलेश्वर साहू कार्यों से प्रभावित होकर आज कपूर चंद साहू ( कपूर मल्टीमीडिया सरगांव ) ने भारत माता, महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानियों की फ्रेम युक्त फोटो विद्यालय परिवार को दान किए। शाला के प्रधान पाठक व शाला परिवार कपूर चंद साहू को आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना की ।
