
सुमन राजेन्द्र शिक्षक एल बी राजेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विदाई समारोह के मौके पर हम सब के दिलों में खुशी और दुख का मिश्रण है. - स्व-सहायता समूह के सदस्य पद्मावती मरावी ने विदाई विदाई बच्चों आपका विदाई गीत सुनाकर सबको रूला दिया।
बिलासपुर, 11 मार्च , campus samachar.com, यह पल जब आता है तो हर कोई भावुक हो जाता है विदाई समारोह में शा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सेमर ताल में कक्षा सातवीं की बहनों ने कक्षा आठवीं के दीदीओ के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना प्रधान पाठक शांति तिर्की, सुमन राजेन्द्र कौशिक ने किया।इसके बाद कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के द्वारा शानदार नृत्य , डांस प्रस्तुत की गई ।

इसके बाद सुमन राजेन्द्र शिक्षक एल बी राजेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विदाई समारोह के मौके पर हम सब के दिलों में खुशी और दुख का मिश्रण है खुशी और गर्व और कुछ हद तक उदासी भी है खुशी इस बात की कि आपने अपनी शिक्षा का यह महत्वपूर्ण चरण पूरा किया उदासी इस बात की की अब आप हमारी दिनचर्या का हिस्सा नहीं होंगे मुझे गर्व है कि मैं आपकी कक्षा शिक्षक के रूप में हमेशा आप लोगों को मार्गदर्शन देती रही और आप लोगों ने उनका अनुसरण किया।

शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि मैं हमेशा कोशिश की की पुस्तक की ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की कल भी सिखाऊ जिसे आप लोगों ने आत्मसात किया ।आप लोग अब उच्च कक्षा में जा रहे हैं मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा कि हमेशा इमानदारी मेहनत और अनुशासन का पालन करें जीवन में कठिनाई आती है कभी हार ना माने सफल वही होता है जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे।प्रदीप कुमार मुखर्जी ने आशीर्वाद के रूप में कहा कि आप जहां भी जाएं सफलता आपके कदम चुने .

इसी तरह से श्रीमती अनीता बोरकर श्रीमती क्रांति सिंगरौल ने भी संबोधित किया अंत में प्रधान पाठक शांति तिर्की जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाईअंत नहीं है बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। हमें आप पर गर्व है और हम आपके भविष्य के कामना करते हैं इस विदाई के मौके पर आप सभी को शुभकामनाएं इस शुभ अवसर पर स्व-सहायता समूह के सदस्य पद्मावती मरावी ने विदाई विदाई बच्चों आपका विदाई गीत सुनाकर सबको रूला दिया।
इस बीच सल्पाहार कराया गया पश्चात् कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को गिफ्ट भेट किया।
शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी एवं प्रदीप कुमार मुखर्जी के द्वारा विद्यार्थियों को रूमाल,वेसलेट स्कूल की ओर से पेन,केरीबेग स्व-सहायता समूह के द्वारा खीर पुड़ी,पनीर खिलाया गया।

आज के सफल आयोजन में प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, सुमन राजेन्द्र कौशिक, क्रांति सिंगरोल, पद्मावती मरावी, प्रमीला यादव , राजकुमारी यादव, रजनी यादव, अंकित धीवर,का सराहनीय सहयोग रहा।

