

बिलासपुर , 20 फरवरी , campussamachar.com, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, बुधवारी बाजार शाखा में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल के सदस्यों की विशेष सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्श को आत्मसात करते हुये एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष श्री एस एन चावड़ा ने सचिव रूपरतन सिंह को आगे की कार्यवाही हेतु अधिकृत किया।
इस अवसर पर नागों राव पुड़के, हरिहर देवांगन, सुकुमार सरकार, प्रदीप विश्वास, रवि कुमार टण्डन, रवि शंकर पटनायक, सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह सहित पीएनबी से सेवानिवृत्त अनेकों साथी उपस्थित रहे। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत, पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अवसर का लाभ लेते हुए पार्थो घोष ने समस्त सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने मित्र, परिचित, रिश्तेदारो को पीएनबी के प्रोडक्ट्स की विशेषताओं की जानकारी अवश्य देवे।
उन्होंने बताया कि पीएनबी द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीएल, सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस की सेवा भावना का सम्मान करते हुए प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी हेतु विशेष वेतन खाता के तहत एक करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा, लड़कियों की शादी व बच्चों की पढ़ाई हेतु लाखों रुपये की अतिरिक्त निःशुल्क सुविधाओं सहित व्यक्तिगत ऋण, आवास ऋण व वाहन ऋण पर प्रोसेसिंग फीस व डाक्यूमेंटेशन चार्जेस में भी छूट प्रदान की जा रही हैं। सुरेंद्र चावड़ा, रूप रतन सिंह, कैलाश अग्रवाल, रविशंकर पटनायक, हरिहर लाल देवांगन, रवि टण्डन, सुकुमार विश्वास, बीएस पैकरा व सभी सदस्यों ने पूर्व मंडल सचिव ललित अग्रवाल, रमेश कोशले व विजय टोप्पो का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुये सदस्यता बढ़ाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया।

ललित अग्रवाल ने बताया कि हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के इस पुनीत अवसर पर हम छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर अपने देश को आत्मनिर्भर, आर्थिक सम्पन्न, सुरक्षित एवं सांस्कृतिक मूल्यों से संरक्षित कर विश्व वन्दनीय भारत बनाएं। तनाव दूर करने हेतु हास्यासन किया गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
