

- गेम की विजेता शालिनी गुप्ता रही द्वितीय संगीत गुप्ता तृतीय सुमन महेंद्र गुप्ता और चतुर्थ रेखा गुप्ता को प्राइज मिला
बिलासपुर, 08 मार्च , campussamachar.com, बिलासपुर श्री चंद्रपुरिहा कसौधन, वैश्य समाज गुप्ता महिला मण्डल के द्वारा आज 8 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन सामाजिक भवन करबला रोड में किया गया. संगठन की अध्यक्षा श्रीमति मधू गुप्ता ,सचिव श्रीमति वीणा बबली गुप्ता ,कोषाध्यक्ष श्रीमति शिल्पा गुप्ता, द्वारा होली मिलन के आयोजन का उद्देश्य ये था चूंकि महिलाएं त्यौहारों में खान पान, रसोई ,मेहमान में सिमट कर रह जाती है। अपना क्लालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पाती है। इसीलिए महिला होली के मुख्य त्यौहार से पहले ही महिलाओं ने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित करके एन्जाय किये। इस इन्वेट में महिलाओं ने फूलो को होली के साथ- साथ विभिन्न प्रकार के गेम्स और हाउजी का आनन्द लिया। समय बद्वता का पुरुस्कार अंजू गुप्ता को मिला और ok का मुक्ति गुप्ता को पुरुस्कृति किया गया। नारी को सम्मान ,अधिकारऔर सशक्तिकरण का प्रतीक महिला दिवस का भी उत्साव मनाये।
International Women’s Day 2025, : फाग के गीतों ने महफिल में समा बांध दिया। सभी ने झूम झूम कर नृत्य और गायन किये। गेम की विजेता शालिनी गुप्ता रही द्वितीय संगीत गुप्ता तृतीय सुमन महेंद्र गुप्ता और चतुर्थ रेखा गुप्ता को प्राइज मिला. इस कार्यक्रम को होस्ट थी- सुनीता शाह प्रभा गुप्ता, शारदा (सदर) सुमन (सदर), सपना (विरेन्द्र), राजकुमारी गुप्ता, सुधा (उमाशंकर). सावित्री गुप्ता सुष्मा गुप्ता, मुक्ति गुप्ता, ममता गुप्ता स्वेता गुप्ता ।इस कार्यक्रम में हमारे सभी पूर्वाध्यक्ष सहित सभी सदस्य शामिल हुए।campussamachar.com,
