
बिलासपुर, 3 अक्तूबर । campussamachar.com, छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष सी के महिलांगे ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल में रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, उन्हें बहाल करने के बाबत पत्र भेजा है।
cg news : बिलासपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष सी के महिलांगे ने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को दिनांक 21 जून 2023 से अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल में रहने के कारण उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। हड़ताल में शामिल होने के कारण उनकी एवं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आम जनता को भी स्वास्थ्य सेवाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, विभिन्न बीमारियों से आम जनता भी परेशान हो रही है।
bilaspur news : प्रांताध्यक्ष सी के महिलांगे ने मुख्यमंत्री (CM Bhupesh baghel) से आग्रह किया है कि मानवीय के आधार पर हड़ताल के कारण बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की स्थिति पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें फिर से सेवा में बहाल करने का निवेदन किया है।
