

दुर्ग/भिलाई, 11 मार्च ,campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद भिलाई में आज 11मार्च2025 को डेंटल रूंगटा कॉलेज कुरुद भिलाई के दंत चिकित्सकों द्वारा ‘दंत जांच शिविर’ का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने बारी बारी से कक्षा पहली से पाँचवी के 170 बच्चों के दांतों की जांच किया गया। साथ हीं उचित देखभाल व खानपान पर ध्यान देने की बाते बच्चों को बताई गई। स्वस्थ व मजबूत दांतो के लिए सुबह शाम नियमित ब्रश करने व दाँतो की मसूढ़ो की मालिस करने की बाते बच्चों को बताया गया।
संस्था की ओर से सभी दंत चिकित्सकों को भविष्य में इसी तरह के सहयोग के लिए एक एक मास्क व कलम भेट का संतावना प्रदान किया गया।
