
- जिला प्रशासन दुर्ग के मार्गदर्शन निर्देशन में विकासखंड स्तर पर स्कूली छात्रों की यातायात साक्षरता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,
- यातायात ए एस पी ने शिक्षकों छात्रों का किया यातायात संबंधी मानकों का ज्ञान देकर किया उन्मुखीकरण.
दुर्ग / भिलाई , 28 अगस्त , दुर्ग ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलेक्टर ,जिला शिक्षा अधिकारी,अनुभागीय अधिकारी राजस्व ,जिला परियोजना अधिकारी के निर्देशन व मार्गदर्शन मे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग मे किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती ऋचा मिश्रा ASP ट्रैफिक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। ASP श्रीमती ऋचा मिश्रा ने यातायात साक्षरता पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखें एवं कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों से यातायात से सम्बन्धित सभी मानको के पालन करने एवं अपने आसपास एवं परिचितों को इस हेतु जागरूक करने की बात कही।

विकासखंड शिक्षाधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर ने सभी प्रतियोगी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें सदैव समाज के हित मे बनाये गए नियमों का पालन करते हुए एक बेहतर समाज कि स्थापना हेतु प्रयासरत होना चाहिए एवं शाला एवं विकासखंड स्तर पर होनी वाली ऐसी प्रतियोगिताओं मे अपनी भागीदारी अवश्य देनी चाहिए।
कार्यक्रम प्रभारी सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी रश्मि ठाकुर ने कहा की प्रतियोगितायें हमें मुखर एवं सदृढ बनाती हैँ, हमें अपनी बात रखने का मंच प्रदान करती हैँ अतः छात्रजीवन मे हमें ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।
कार्यक्रम मे निर्णायक की भूमिका मे वरिष्ठ शिक्षक शास्त्री जी, इनर व्हील एन जी ओ अध्यक्ष श्रीमती हेमा कुलकर्णी, श्रीमती ज्योति पिल्लई,श्री चतुर्वेदी सर सहायक उप निरीक्षक दुर्ग पुलिस, श्री यशवंत सिंह यातायात निरीक्षक, श्री ए. कृष्णा, श्री सतीश जैकब रहे। प्रतियोगिता मे विकासखंड दुर्ग के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 70 से अधिक छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया आयोजन उपरांत ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद -विवाद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम :-सेजेज बोरसी
द्वितीय :-सेजेस पंडित जवाहर लाल नेहरू स्कूल खुर्सीपार
तृतीय :-पीएम श्री सजेस नगपुरा
सांत्वना पुरुस्कार
शासकीय उच्च. माध्य. वि.कैम्प 1 सेजेस दीपक नगर
शासकीय उच्च. माध्य. वि.आदर्श कन्या दुर्ग
विजेता छात्रों के नाम इस प्रकार हैँ
1. कु. तृप्ति साहू
2.कु. तीप्ति साहू
3.अंजलि चेट्टीयार
4.निशा साहू
5.अन्नू यादव
6.खेमलता साहू
7.सुनील यादव
8.ओमकार यादव
9.बलिहार महतो
10.दुर्गेश साहू
विकासखंड स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप डेमो चेक प्रथम 2500 द्वितीय 2000 ,तृतीया को 1500 पुरस्कार एवं सांतवना पुरस्कार प्रत्येक को 1000 ₹ प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे श्रीमती शेफाली सोनी प्राचार्य सेजेस दीपकनगर, चन्द्रहास देवांगन उल्लास प्रभारी दुर्ग ग्रामीण, रुस्तम सिंह उल्लास प्रभारी दुर्ग शहर, सुनील सिंह संकुल समन्वयक दीपकनगर एवं सेजेस दीपकनगर के व्याख्यातागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मृणाली पत्रेकर द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन सुश्री रश्मि ठाकुर ए बी ओ उल्लास प्रभारी द्वारा किया गया ।
