
- सुरक्षाकर्मियों ने नशा मुक्त न्यायालय परिसर बनाने में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया तथा समन्वय एवं संवाद के आधार पर नशा मुक्त जन जागरण अभियान चलाए जाने की बात तय की।
बहराईच 3 मार्च 2025, campussamachar.com, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में लगातार बढ़ रहे धूम्रपान एवं नशा उपभोग पर पूर्ण विराम लगाने के लिए न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी, अधिकारियों से वार्ता कर सहयोग मांगा गया तथा न्यायालय परिसर में धूम्रपान करने वाले लोगों को नशा से होने वाले कुप्रभाव के बारे में अवगत कराकर उन्हें सचेत भी किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने नशा मुक्त न्यायालय परिसर बनाने में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया तथा समन्वय एवं संवाद के आधार पर नशा मुक्त जन जागरण अभियान चलाए जाने की बात तय की।
Bahraich Latest News, : नशा मुक्त जन जागरण अभियान में प्रमुख रूप से सोसाइटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ,जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा एडवोकेट,उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट, जिला संयोजक प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट, प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, अवधेश कुमार त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव ,दिलीप सिंह एडवोकेट ,बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,कानूनविद अनिल त्रिपाठी एडवोकेट,समाज सेवी नरेंद्र जी आर्य आदि लोग शामिल रहे।
