

- गुरुनानक इण्टर कॉलेज लखीमपुर में आज दिनांक 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन.
- कार्यक्रम का आयोजन जिला संरक्षक व प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में व जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के संयोजन में जिला महामंत्री मनोज कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय , जिला मीडिया प्रभारी रामानुज वर्मा, डॉ कमल किशोर मौर्य व जिला कार्यकारिणी ने किया ।
लखीमपुर खीरी , 24 अगस्त , अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों का NPS/UPS/निजीकरण भारत छोडो पर गुरुनानक इण्टर कॉलेज लखीमपुर में आज दिनांक 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS व प्रदेश अध्यक्ष ATEWA विजय कुमार बंधु ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ शहीद डॉ0 रामाशीष जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संरक्षक व प्रदेश संगठन मंत्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में व जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के संयोजन में जिला महामंत्री मनोज कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय , जिला मीडिया प्रभारी रामानुज वर्मा, डॉ कमल किशोर मौर्य व जिला कार्यकारिणी ने किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अटेवा विजय कुमार बंधु ने कहा कि NPS/UPS दोनों पेंशन पूरी तरह से बाजार आधारित व् कर्मचारियों के लिए हानिकारक हैं शिक्षको व् कर्मचारियों का बुढ़ापा सिर्फ पुरानी पेंशन में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पेंशन की व्यवस्था सरकारी सेवा में अपनी पूरी उम्र लगा देने वाले कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए की गई थी परंतु इसे बंद कर NPS/UPS जैसी बाजार आधारित व्यवस्था लाना कर्मचारियों व शिक्षकों के भविष्य के साथ छल है। पूरे देश में आंदोलनरत शिक्षक कर्मचारी 25 नवम्बर 2025 को दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री अटेवा नीरजपति त्रिपाठी ने बताया कि सरकार हर क्षेत्र व विभाग में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है और अटेवा निजीकरण के खिलाफ संघर्षरत है। साथ ही सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में अपना सहयोग देंने की अपील की ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था देश के कार्मिकों के भविष्य के लिए घातक है जो कि देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने का काम कर रही है ।
प्रदेश संगठन मंत्री अटेवा संदीप वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज शिक्षक कर्मचारियों की मेहनत की कमाई का 10% और राजकोष से 14% धनराशि निजी हाथों में देकर देश की पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है पुरानी पेंशन को विगत सरकारों ने एक षड्यंत्र के तहत बंद कर नई पेंशन योजना को कर्मचारियों पर जबरन थोपा गया है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष करते रहेंगे।
मंडल अध्यक्ष अटेवा डा0 आशीष वर्मा ने कहा कि कर्मचारी पिछले 10 वर्ष से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार OPS लागू न करके नए नए नामो से नयी पेंशन स्कीम ला रही है जो कि बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है। पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का संवैधानिक हक है ,जिसके लिए पुरानी पेंशन बहाली तक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में संघर्ष जारी रहेगा।

जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आंदोलन को मजबूत करता है,आज देश के विभिन्न संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है।जिसके लिए अटेवा पुरजोर विरोध कर रहा है। अंत में कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी रामानुज वर्मा ने कहा कि अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सोशल मीडिया है इसलिए ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया का प्रयोग करें और अपनी आवाज को सरकार के कानो तक पहुंचाए। एक दिन में नहीं पर एक दिन हम लोग भी पुरानी पेंशन से जरूर आच्छादित होंगे। बैठक का सफल संचालन जिला महामन्त्री मनोज वर्मा ने किया ।

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
म में प्रदेश सह कैडर प्रभारी प्रदीप यादव,जिला संयोजक हरदोई जैनुल खान,बरेली से मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार,जिला संयोजक मुनीश गंगवार,जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार,जिला कोषाध्यक्ष हेमपाल गंगवार एवं सरोज व उनकी टीम,पीलीभीत से जिला संयोजक धर्मेंद्र गंगवार,जिला महामन्त्री दुर्गेश कुमार आर्य,जिला संयोजक सीतापुर अवनीश कुमार एवं उनके साथी,जिला संयोजक बहराइच संदीप वर्मा व लखीमपुर अटेवा टीम से वरिष्ठ सलाहकार संतोष वर्मा,सहसंयोजक सुरेन्द्र कुमार मौर्य,सुनील कुमार वर्मा,ओमप्रकाश,सतीश वर्मा,जिला संयोजिका डॉली वर्मा, सहसंयोजिका नीलम राज,मंत्री बलबीर सिंह यादव,लक्ष्मीनारायण दीक्षित,आशीष श्रीवास्तव, सोमेंद्र मौर्य,विकास वर्मा,प्रफुल्ल भारती,संगठन मंत्री अमित शुक्ल,अवधेश प्रताप सिंह,सीताराम मौर्य,विनोद विश्वकर्मा,फरमान अली,राजेश वर्मा,मीडिया प्रभारी डॉ कमल किशोर मौर्य,रामानुज वर्मा,आई टी सेल प्रभारी रिपुंजय सिंह,प्रिया वर्मा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी विशेष शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद अख्तर, राजीव वर्मा,पंकज वर्मा,वीरेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा,तीर्थमणि त्रिपाठी,तारकेश्वर राय,आनंद पाल, नागेन्द्र वर्मा, सुनील वर्मा,राममिलन भार्गव,दीपक गुप्ता,नीरज कुमार,आशीष श्रीवास्तव,कैलाश शंकर,कमलेश यादव,पंकज वर्मा,सुजीत सम्यक,सलीम अहमद, महेंद्र, मुकेश, धर्मेन्द्र, राजेश यादव,आदि सैकड़ों पेंशनविहीन साथी उपस्थित रहे ।
