
लखीमपुर , 03 मार्च,campussamachar.com, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम व अटेवा के आह्वान पर लखीमपुर के शिक्षक कर्मचारियों ने रविवार को देर शाम एक शादी समारोह में धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया से मिलकर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण ख़त्म कराने के लिए ज्ञापन दिया. अटेवा लखीमपुर के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने इस मुद्दे को संसद में उठाने का आग्रह किया . सांसद आनंद भदौरिया जी ने कहा कि हम और हमारी पार्टी हमेशा पेंशन मुद्दे के साथ रही है l पेंशन कर्मचारियों का हक़ है और उन्हें मिलना चाहिए l हमने पहले भी संसद में इस मुद्दे को उठया था और आगे भी उठाएंगे .
धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया को ज्ञापन देने के समय टीम के साथ जिला महामंत्री मनोज वर्मा , जिला मंत्री प्रफुल्ल भारती , जिला संगठन मंत्री अवधेश प्रताप सिंह एवं निघासन ब्लॉक अटेवा अध्यक्ष पंकज वर्मा उपस्थित रहे l
