

- कार्यक्रम में मैनेजमेंट संकाय से डॉक्टर विनय चतुर्वेदी, डॉक्टर गजेंद्र कुमार गुप्ता ,आरजू गुप्ता, शेफाली सिंह व फार्मेसी संकाय से अंजलि सिंह की उपस्थिति विशेष रही.
लखनऊ , 20 फरवरी , campussamachar.com, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर एकेटीयू परिसर ( Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के तृतीय तल में भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय सम्बन्धों पर अटल जी विषय पर परिचर्चा / संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधन संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गजेंद्र कुमार गुप्ता ने अटल जी की पाकिस्तान पर विभिन्न नीतियों का वर्णन किया । संचालन प्रबंधन संकाय की छात्रा हर्षिता विश्वकर्मा ने किया.

इस कार्यक्रम में प्रबंधन संकाय के छात्र अंकुर अवस्थी, विक्रांत तिवारी , फार्मेसी संकाय के छात्र संग्राम मिश्रा , अनुराग सैंगर ने विचार प्रस्तुत किए. जिसमें प्रमुख रूप से परिसर के उपकुलसचिव डॉक्टर आर के सिंह रहे। . मैनेजमेंट संकाय से डॉक्टर विनय चतुर्वेदी, डॉक्टर गजेंद्र कुमार गुप्ता ,आरजू गुप्ता, शेफाली सिंह व फार्मेसी संकाय से अंजलि सिंह रही.
देखें VIDEO
