

लखनऊ, 15 फरवरी, campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर इकाई द्वारा 3 मार्च से 8 मार्च तक खेलोत्सव 2.0 सत्र 2025 कार्यक्रम होने जा रहा है जिसका पोस्टर विमोचन लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर के विधि संकाय, प्रबंधन संकाय , तथा डॉ॰ ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया , जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नियम या रीति-रिवाज और कभी-कभी प्रतिस्पर्धा शामिल होती है।
खेल – विशेष रूप से बच्चों के बीच – कोई भी शारीरिक गतिविधि है जो मज़ेदार और सहभागी होती है। यह अक्सर असंरचित और वयस्कों के निर्देश से मुक्त होता है। मनोरंजन खेल से अधिक संगठित होता है, और आम तौर पर शारीरिक रूप से सक्रिय अवकाश गतिविधियों को शामिल करता है। इकाई मंत्री विवेक जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया.

जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक अमन सिंह चंदेल, डॉ निधि सिंह, प्रो विनीत सक्सेना , डॉ वसुधा सिंह , प्रो विनीता खाच्चर , कार्यक्रम संयोजक आकाश मिश्रा , महानगर सह मंत्री अश्मित गुप्ता,इकाई अध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, ऋषभ, अक्षय, आदित्य , आशुतोष , आकाश , पलाश , आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
