

- इस अवसर पर प्रोफेसर नीतू सिंह ने खेल और खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है पर साइकोलॉजिकल प्रभावों को विस्तार से बताते हुए संगठन की खेल संबंधित विभिन्न गतिविधियों से प्रतिभागी छात्रों को अवगत कराया.
लखनऊ, 11 मार्च , campussamachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर इकाई द्वारा आयोजित खेलोत्सव २.० का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 10 मार्च 2025 को किया गया।
जिला संयोजक अमन सिंह चंदेल जी बताया खेलोत्सव 2.0 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर इकाई द्वारा द्वारा आरंभ की गई एक साफ्ताहिक खेल प्रतियोगिता है। जिसका शुभारंभ वर्ष 2024 में किया गया था। वर्ष के मार्च महीने के पहले सप्ताह आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लखनऊ स्थिति विश्विद्यालयों महाविद्यालयों के ऐसे छात्रों को प्रोत्साहन देना है जो खेल कूद में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। खेलोत्सव के माध्यम से हम खेलो के प्रति रुचि रखने वाले छात्रों को एक स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य और पश्चिम बंगाल के प्रभारी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह जी और अभाविप अवध प्रांत की प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीति सिंह ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर नीतू सिंह ने खेल और खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है पर साइकोलॉजिकल प्रभावों को विस्तार से बताते हुए संगठन की खेल संबंधित विभिन्न गतिविधियों से प्रतिभागी छात्रों को अवगत कराया और उन्हें अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि शक्ति सिंह ने वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराते हुए, प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप इकाई अध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, इकाई मंत्री विवेक सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर के प्रॉक्टर मो. अहमद, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, महानगर सहमंत्री अश्मित गुप्ता , कार्यक्रम संयोजक सुदर्शन सिंह, डॉ. निधि सिंह और डॉ दीपक गुप्ता , और अमित , आदित्य, चेष्टा, आंचल, सृष्टि राय, ऋषभ, अक्षय,आशुतोष,आकाश , पलाश आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खेलोत्सव 2.0 के सफल आयोजन के लिए मुख्य वक्ता प्रोफेसर नीतू सिंह और मुख्य अतिथि शक्ति सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
