
- प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से सम्बन्धित कई छोटे-बड़े उद्योगों की इकाइयों की स्थापना होंगी.
.लखनऊ, 8 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल और प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सदैव व्यापारियों और उद्यमियों के विकास के लिए कार्य करती रहती है।
इसी क्रम में दिनांक 7 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रदेश के मंत्रीमंडल की कैबिनेट बैठक में लिए गए सराहनीय निर्णय के अनुसार प्रदेश में लघु उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लघु उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सस्ते दरों पर जमीन आवंटित करेगी, यह निर्णय उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अत्यंत प्रंशनीय निर्णय है। इसके लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उनका आभार व्यक्त करता है।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से सम्बन्धित कई छोटे-बड़े उद्योगों की इकाइयों की स्थापना होंगी। जिससे प्रदेश का आर्थिक एवं व्यायसायिक दृष्टि से वृहद स्तर पर विकास होगा और प्रदेश सरकार के राजस्व के साथ साथ उद्योग व्यापार में भी भारी वृद्धि होंगी।
