

- यह ट्रेनिंग 24 जुलाई 2025 से शुरू हुई है जो 13 अगस्त 2025 तक चलेगी।
रायपुर / दुर्ग -भिलाई , 08 अगस्त ,सीसीआरटी के लिए रवाना हुई छत्तीसगढ़ टीम ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को लोकगीत, लोक नृत्य के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। यह टीम 10 सदस्यों की है, दुर्ग, बेमेतरा, बस्तर, कवर्धा, रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी जिले के पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक तथा हाई स्कूल के शिक्षक इसमें शामिल है।
सभी सदस्यों ने सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र गुवाहाटी, असम में अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों एवं अधिकारियों के समक्ष छत्तीसगढ़ को संस्कृति, क्षेत्रफल,जनसंख्या वितरण, प्राकृतिक संसाधन, शिक्षण संस्थान व महान व्यक्तित्व आदि बिंदुओं के आधार पर प्रस्तुत किया। टीम ने सुआ , कर्म , पंथी, राऊत नृत्य तथा भरथरी और पंडवानी गायन प्रस्तुत किया। शिक्षकों को उत्तम प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। यह ट्रेनिंग 24 जुलाई 2025 से शुरू हुई है जो 13 अगस्त 2025 तक चलेगी।
