
- जिला सहकारी बैंक बिलासपुर में अध्यक्ष सहित कई अधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगे तो दुबे जी अपने काम में लगे रहते थे . वह दौर बेहद मुश्किलों से भरा था . आये दिन जाँच होती थी और बड़े अधिकारी भागे भागे घूमते थे लेकिन उस समय भी दुबे जी किसान की सेवा में लगे रहते थे.
बिलासपुर , 01 अगस्त , जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के विभिन महत्वपूर्ण परदों पर इमानदारी और लगन के साथ काम करने वाले अधिकारी शशांक शेखर दुबे 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए . अपने कार्यकाल में किसानों को बहत सी योजनाओं का लाभ दिया . वे किसान को बैंक का ग्राहक नहीं अपितु अपने परिवार का सदस्य मानते थे . उन्हें किसान बहित सम्मान देते थे .
इस बैंक में अध्यक्ष सहित कई अधिकारीयों पर गंभीर आरोप लगे तो दुबे जी अपने काम में लगे रहते थे . वह दौर बेहद मुश्किलों से भरा था . आये दिन जाँच होती थी और बड़े अधिकारी भागे भागे घूमते थे लेकिन उस समय भी दुबे जी किसान की सेवा में लगे रहते थे . बैंक के मुख्य कार्य पालन अधिकारी शशांक शेखर दुबे 44 वर्ष की सेवा के पश्चात् आज दिनांक 31:7:25 को सेवा निवृत हो गए हैँ इस अवसर पर मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुनील सोढ़ी के द्वारा दुबे जी को शाल एवं श्री फल दें कर सम्मानित किया गया .
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद यादव दीपक पांडे आशीष दुबे अमित दुबे राजेश पाठक सूर्य कांत जायसवाल नरेंद्र रॉय रवि सिंह रविकांत जायसवाल मनमोहन निषाद प्रकाश शर्मा किशोर चंद्राकर रघुनाथ यादव सुशील चंद्राकर हितेश सलूजा आदि कर्मचारी उपस्थित थे.
