

- प्रतियोगिता प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के नेतृत्व में सम्पूर्ण हुई। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. स्नेह लता शिवहरे द्वारा किया गया।
लखनऊ, 26 जुलाई , खुन खुन जी डिग्री कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में आज 26 जुलाई 2025 को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया . इस प्रतियोगिता के जज के रूप में प्रोफेसर पूनम रानी भटनागर प्रो. ज्योत्स्ना पांडे डॉ. अपर्णा टंडन रही। छात्राओं छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन एवं तीज विषय पर बहुत ही सुंदर मेहंदी लगाई गई.

. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की आराधना गौतम द्वितीय स्थान बीकॉम सेकंड ईयर की कोमल चौरसिया तथा तृतीय स्थान शिवानी बी. ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार जूली तथा कीर्ति वर्मा ( बी. ए. प्रथम वर्ष ) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के नेतृत्व में सम्पूर्ण हुई। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. स्नेह लता शिवहरे द्वारा किया गया।
