
28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर 01 अप्रैल, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ।
लखनऊ , 23 लखनऊ , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में किए गए संघर्षों एवं शिक्षा मंत्री (माध्यमिक शिक्षा), अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा), शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को लिखे गए पत्रों के पश्चात मंत्रिपरिषद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए दीर्घकाल से प्रतीक्षित तिथियां निम्नवत् बढ़ा दी गई हैं।
👉 ऐसे शिक्षक या शिक्षिका जिन्होंने 31 अक्टूबर, 2024 तक पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित होने के लिए आवेदन नहीं किया था अब वह दिनांक 30 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
👉 ऐसे शिक्षक या शिक्षिका जिन्होंने निर्धारित समय सीमा 31 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन किया था और सक्षम प्राधिकारी द्वारा उनका प्रकरण 31 मार्च, 2025 तक निस्तारित नहीं हुआ था उनकी समय सीमा 30 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सबसे अधिक प्रकरण लगभग 68 लखनऊ जनपद के हैं, संगठन प्रयासरत रहेगा कि सभी प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र हो जाए।
