
नालन्दा /पटना , 11 मार्च , campus samachar.com, नव नालन्दा महाविहार नालन्दा ( Nav Nalanda Mahaviha ) के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं आचार्य संस्कृत विभाग प्रो. विजय कुमार कर्ण (Prof. Vijay Kumar Karn, Head of the Department, Sanskrit ) को महर्षि योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी, मध्य प्रदेश ( Maharishi Mahesh Yogi Vedic Vishwavidyalaya) के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
प्रो. कर्ण (Prof. Vijay Kumar Karn, Head of the Department, Sanskrit ) के संस्कृत भाषा और वैदिक संस्कृति में किए गए गहन अध्ययन एवं शोध को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें महर्षि योगी वैदिक विश्वविद्यालय ( Maharishi Mahesh Yogi Vedic Vishwavidyalaya) के सर्वाधिक महत्वपूर्ण शैक्षिक समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
