

- बाल महिला सेवा संस्थान द्वारा फैजुल्लागंज स्थित एसएसजेडी इंटर कालेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day ) पर महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन .
लखनऊ , 08 मार्च , campussamachar.com, आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लेकिन महिलाओं के योगदान को इतिहास में स्वीकार नहीं किया गया नहीं किया . यही कारण है कि आज महिलाएं शोषण का शिकार और शोषण और भेदभाव का शिकार हो रहे हैं इसलिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर अपनी आवाज मजबूती के साथ बुलंद करनी चाहिए.

International Women’s Day 2025, : उक्त बातें आज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सपा नेता पूजा शुक्ला समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूजा शुक्ला ने बाल महिला सेवा संस्थान द्वारा फैजुल्लागंज स्थित एसएसजेडी इंटर कालेज परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day ) पर महिला सम्मान समारोह में कहीं . उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि महिलाओं के साथ बराबरी का व्यवहार नहीं किया जा रहा है और उनके श्रम का उचित मूल्यांकन भी नहीं हो पा रहा है , जबकि महिलाएं हर तरह से सक्षम हैं और घर से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं . उन्होंने महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा यह अत्याचार तभी रुकेंगे , जब महिलाएं एकजुट होकर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएंगी और अत्याचार करने वालों को सबक सिखाएंगी .
इस कार्यक्रम में पूजा शुक्ला ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के संग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 65 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की आयोजक ममता त्रिपाठी ने पूजा शुक्ला सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
65 महिलाओं का हुआ सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फैजुल्लागंज के एसएसजेडी इंटर कालेज में बाल महिला सेवा संगठन की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 65 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सपा नेता पूजा शुक्ला ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के संग सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कालेज के प्रबंधक जेपी मिश्र राकेश पाण्डेय, देवी बक्श सिंह, चंद्रकांत मिश्रा योगेन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

इस कार्यक्रम में एसएसजेडी इंटर कालेज के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा, प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र,राकेश पाण्डेय, देवी बक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और महिलाएं उपस्थित थी. कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उचित तरीके से रेखांकित किया गया. कार्यक्रम की आयोजक ममता त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और सम्मानित महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी.

