
लखनऊ , 04 मार्च , campussamachar.com, NMOPS (National Movement for Old Pension Scheme) ने ops की मांग को लेकर देश व्यापी आन्दोलन को आगे बढ़ाते हुए आन्दोलन की तिथियां घोषित कर दी हैं. वर्तमान में स्थानीय सांसदों को इस मांग के सम्बन्ध में ज्ञापन दिए जा रहे हैं . NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थितप्रज्ञा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है . जानिये आने वाले दिनों में क्या होने वाले हैं कार्यक्रम –
#NMOPS (National Movement for Old Pension Scheme), सदैव से NPS/UPS के खिलाफ है क्योंकि यह शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। साथ ही यह पूंजीवादी और शोषणकारी व्यवस्था देश हित में भी नहीं है इसलिए NMOPS (National Movement for Old Pension Scheme) #पुरानी पेंशन की बहाली एवं NPS/UPS की समाप्ति के लिए आंदोलनरत है .
NMOPS के आगामी कार्यक्रम
1- सांसदो को ज्ञापन
25 फरवरी से 10 मार्च 2025
अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों को NPS/UPS के खिलाफ ज्ञापन देना व प्रधानमंत्री के नाम पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पत्र लिखवाना।
2- जागरूकता अभियान
15 मार्च से 31 मार्च 2025
स्कूल ,कालेज व कार्यालयो मे सम्पर्क व संबाद करते हुए NPS/ UPS के दुष्परिणाम से शिक्षको ,कर्मचारियो व अधिकारियो को अवगत कराते हुए पुरानी पेंशन के महत्व को बताते हुए जागरूक करना।
3.-काला दिवस एवं जिला अधिकारी को ज्ञापन
1 अप्रैल 2025
NPS/UPS के खिलाफ पूरे देश मे एक साथ काला दिवस मनाना। जहा भी हो सुबह से सभी लोग बांह मे काली पट्टी बांध कर कार्य करना एवं प्रत्येक जिले मे जिला अधिकारी को प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपना।
4- जंतर- मंतर पर विशाल प्रदर्शन
1 मई 2025
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दिल्ली के जंतर- मंतर पर विशाल प्रदर्शन होगा जिसमें आप सब अपनी भागीदारी निभाएं क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद सब अनिश्चित है।
