

रुपईडीहा (बहराईच) , 26 जनवरी , campussamachar.com, देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज (रामपुर) परिसर में आज किसान परिषद के तत्वावधान में “विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव” विषयक चौपाल का आयोजन किया गया । इस चौपाल में विभिन्न राष्ट्रवादी सनातनधर्मी संगठन प्रतिनिधियो के अलावा स्थानीय प्रगतिशील किसान व ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
समापन अवसर पर नशा मुक्त ग्रामीण जीवन से जन-जन को जोड़ने के लिए जनजागरण अभियान चलाये जाने का सामुहिक संकल्प भी लिया गया तथा एस० एस० बी० के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर नशा उन्मूलन अभियान में प्रभावी सहयोग की अपेक्षा की गई।
भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए संरक्षक ,महामना मालवीय मिशन( अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अंधाधूंध रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक दवाओं के उपयोग से तराई की खेती बाँझ होती जा रही है किसानों को अब हरी खाद ,कंपोस्ट खाद ,गौ वंश आधारित खाद का उपयोग कर परंपरागत रूप से खेती किसानी करना चाहिए ताकि कृषि जमीन उपजाऊ बनी रहे और हमारा शरीर भी स्वस्थ बना रह सके। कृषि सलाहकार दिनेश मौर्या ने बताया कि वैज्ञानिक आधारित खेती किसानी व पशुपालन तथा बागवानी कर खेती को लाभप्रद बनाया जा सकता है इसके लिए सीमावर्ती युवा किसानों के लिए देव संस्कृति कॉलेज में विशेष कृषि आधारित प्रशिक्षण की भी योजना तैयार की गई है. चौपाल का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण पाठक ने किया।
आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से पर्यवारणविद इ० नीतीश श्रीवास्तव ,संघ विचारक सर्वेश जी,प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश मिश्र ,तेज़ प्रसाद वर्मा, नंद लाल गुप्ता, सनातन धर्म प्रचारक आशीष तिवारी, संदीप मिश्रा, सीमा जागरण मंच महामंत्री जीत बहादुर थारू ,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव , वरिष्ठ समाज सेवी केशव पांडेय ,फूल चंद्र गुप्ता, प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव , प्रवक्ता आयुष वर्मा,दीपेश शर्मा,पंकज कुमार,प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव व पर्यावरणविद धीरेंद्र शर्मा आदि समेत तमाम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।सीमावर्ती एस० एस० बी० के अधिकारियों ने नशा उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आश्वस्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया।
