
बिलासपुर. जिले के बिल्हा ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में प्रार्थना में बच्चों को छत्तीसगढ़ी अरपा पैरी के धार और रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना बच्चों को कराया गया। बच्चों ने बड़ी ही सुमधुर आवाज में इस प्रार्थना को गाकर माहौल पूरी तरह से राम मय कर दिया। बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर जब यह प्रस्तुति दी तो आसपास के लोग भी ठिठक गए और बच्चों की मधुरवाणी से यह भजन सुनने के लिए मजबूर हो गए। ग्रामीणों व पालकों ने भी इस तरह की प्रस्तुति पर बच्चों व शिक्षिकाओं व प्रधानपाठक का आभार जताया।
विद्यालय के प्रधानपाठक सीके महिलांगे ने बताया कि मंगलवार को कक्षा पांचवी के राज बंजारे शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां के द्वारा हस्तकला बनाकर प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा ताली बजाकर उनका स्वागत किया गया।

प्रधानपाठक सीके महिलांगे अपने विद्यालय के बच्चों को हर क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं। इसलिए यहां नियमित कक्षाओं में पढ़ाई के अलावा अन्य विविध प्रकार की गतिविधियां जैसे स्वच्छता जागरुकता, हाथों की सफाई, पढ़ाई का महत्व, गांव वालों को बीमारी के प्रति जागरू क करना, सभी को ऊर्जा की बचत, पानी की बचत बताने के लिए प्रेरित करते हैं। इस स्कूल के बच्चे ग्रामीणों को सामजिक बुराइयों से दूर करने के लिए जागरूक करते हैं। यह सब यहां के प्रधानपाठक सीके महिलांगे की पहल पर होता रहता है।

