
लखनऊ, 29 अगस्त। campussamachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) अवध प्रांत इकाई की ओर से परिषद की स्थापना के 75 पूर्ण होने पर व अत दिवस 28 अगस्त 2023 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर राजशरण शाही, मुख्य वक्ता परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश रंगनाथ पाण्डेय, विंध्यवासिनी कुमार पूर्व विधान परिषद, अवध प्रांत इकाई अध्यक्ष नीतू सिंह , अवध प्रांत मंत्री आकाश पटेल रहे ।

abvp voice : कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना कल से अब तक के सॉन्ग में यात्रा का विस्तार से उल्लेख करते हुए पूर्ण राष्ट्रीय संगठन मंत्रियों मदन दास जी दत्तात्रेय हाउस बोले प्राध्यापक यशवंत राव केलकर सहित समाज तमाम पुराने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का जिक्र करती हुई वर्तमान परिवेश तक पहुंचाने की लंबी यात्रा का वर्णन किया उन्होंने विद्यार्थी परिषद की रीति-नीति , संगठन विस्तार और शैक्षिक परिसरों के मूलभूत मुद्दों को लेकर आम विद्यार्थियों के पक्ष में रचनात्मक आंदोलन सहित कई विषय उठाए। इस कार्यक्रम में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया और पुराने विभिन्न पदों पर कार्य करने कर चुके परिषद के पुरातन छात्र विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

#abvp : कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक मनोजकांत, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा , लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर आरआर सिंह सिंह, पूर्व विभाग संगठन मंत्री डाक्टर संजय शुक्ला, संगठनमंत्री घनश्याम शाही, अंशुल श्रीवास्तव, सुरेश गढ़िया, रायबरेली से दयाराम यादव, मुनीष अग्रवाल, अजय गुप्ता, शिरीष , यतिन सिंह , बहराइच से संजीव श्रीवास्तव, बाराबंकी से प्रद्युम्न कुमार बाजपेई, अजीत प्रताप सिंह , हरदोई से राजीव रंजन मिश्र पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा हरदोई, दिल्ली से विमल पांडे, लखनऊ से विनय शाही एडवोकेट , कुँवर उदय प्रताप सिंह, युगुल किशोर पाण्डेय दाऊ जी , राम प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रताप सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र शर्मा अटल एडवोकेट, प्रशांत सिंह अटल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

up latest news : इसी प्रकार शरद गुप्ता एडवोकेट, छोटे लाल यादव एडवोकेट, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र तिवारी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री एवं कमल ज्योति पत्रिका के संपादक राजकुमार, विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संजय राय, परिषद के पूर्व पदाधिकारी सोमेश वर्धन सिंह, प्रभात कान्त त्रिपाठी, डॉ विजय मिश्रा (KKC ), प्रोफेसर जयवीर सिंह , प्रोफेसर जय शंकर पाण्डेय, प्रोफेसर मनोज पाण्डेय, प्रोफेसर जय प्रताप सिंह, प्रोफेसर रंजन शर्मा , प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय, प्रोफेसर भुवनेश्वरी भारद्वाज , सुमंत त्रिपाठी (राजाजीपुरम), अरविंद शर्मा, अशोक साहू एडवोकेट, लखनऊ विश्वविद्यालय से डॉक्टर दिव्या अग्निहोत्री, राज्य मुक्त विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय समन्वयक डॉक्टर रेखा पांडे , प्रयागमती गुप्ता, एस चतुर्वेदी , वरिष्ठ भाजपा नेता शफायत हुसैन , विनोद कुमार, पंकज त्रिपाठी, अजय शुक्ला लखीमपुर एडवोकेट , माधुरी भूषण त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष केकेसी छात्रसंघ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा के मोहम्म्द नईम , सहित बड़ी संख्या में पुरातन और वर्तमान कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी मनोहारी और मनमोहक रही। कार्यकर्ताओं ने रात्रि भोजन का भी आनंद लिया और उल्लासपूर्ण माहौल में एक दूसरे से विदाई ली।
