
- अधिक जानकारी के लिये शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
भोपाल /इंदौर , 02 सितम्बर , मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2022 अर्थशास्त्र विषय हेतु सहायक प्राध्यापक के लिये मॉक इंटरव्यू शीघ्र होना प्रस्तावित है। इस संबंध में प्रशिक्षण हेतु शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र इंदौर द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साक्षात्कार हेतु पात्र विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए है। साक्षात्कार प्रशिक्षण में उन्हीं अभ्यर्थी को सम्मिलित किया जाएगा, जो आयोग द्वारा ली जानी वाली परीक्षाओं के साक्षात्कार हेतु पात्र है। पात्र अभ्यर्थी संस्थान से कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर 10 सितम्बर तक समस्त आवश्यक दस्तावेज़ के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रूपये या इससे कम होना चाहिए। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को निःशुल्क ऑफलाईन प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी रहेगा। आवास सहायता का लाभ नहीं दिया जायेगा। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार जाति, आय एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप में प्रशिक्षण शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिये शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
