Covid-19 vaccination

नई दिल्ली. वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या (4,09,394) कुल मामलों की केवल 1.31 प्रतिशत है। पिछले 31 दिनों से दैनिक संक्रमण दर (2.41 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम चल रही है। भारत का कोविड-19 टीकाकरण (Corona Vaccination) आंकड़ा 41.78 करोड़ को पार कर गया। आज प्रात: सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 51,60,995 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकर 41,78,51,151 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 22,77,679 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का भी विस्तार कर रही है।
कोविड महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों में से 3,04,29,339 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 38,652 मरीज ठीक हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत हो गई है।
