

- तत्काल महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कराने और उसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के वर्तमान पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
लखनऊ/ बरेली , 24 अप्रैल , campussamachar.com, आज उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में संत ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में रुहेलखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ एवं लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के वर्तमान पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारी समस्याओं के समाधान में उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की भूमिका पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और तत्काल महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कराने और उसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के वर्तमान पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

आज की बैठक शामिल पदाधिकारियों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, महामंत्री रामप्रीत देवराज, उपाध्यक्ष राम प्रकाश शाही के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव व महामंत्री संजय शुक्ला, लविवि कर्मचारी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद धर दुबे एवं पूर्व संगठन मंत्री संतोष तिवारी विशेष रूप से सहभागी रहे। बैठक सधन्यवाद सम्पन्न हुई।
