
लखनऊ। आल टीचर्स एन्ड इम्प्लॉई एसोसिएशन (अटेवा) औरेया जिले के पदाधिकारियों की ओर से भाग्यनगर ब्लाक के जूनियर स्कूल दिबियापुर में शिक्षक व कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आंदोलन तेज करने के अलावा सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से अपनी माँग को तेजी देने पर चर्चा की गई। बैठक में ट्विटर, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर महिला कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिाित से आयोजकों की खुशी बढ़ गई।
अटेवा की बैठक में जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि अटेवा द्वारा पूरी तरह से पेंशन बहाली की माँग उठायी जा रही है। साथ ही निजीकरण के लिए भी अब कर्मचारियों को संगठित होने की जरूरत है। ब्लाक में ज़्यादातर महिला शिक्षिकाएं होने से उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि सोशल मीडिया व ईमेल के जरिये पुरानी पेंशन माँग को आसानी से घर बैठे देशवासियों व शासन-प्रशासन तक पहुँचा सकते हैं।
अलका यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करना होगा
मीटिंग में मुख्य अतिथि एसआरजी अलका यादव ने कहा कि आज सभी विभागों के कर्मचारी हमारे साथ हैं। हम सबकी आवाज को सुनकर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना ही होगा। ब्लाक अध्यक्ष नेहा अग्निहोत्री ने कहा कि संगठनों में नारियों की शक्ति मिल जाती है उस संगठन का ओहदा कई गुना बढ़ जाता है। संगठनों के कई मामलों में महिलाएं अग्रणी भूमिका अदा करती हैं।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में ब्लाक महामंत्री मुर्शिद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मुहीत सिद्दीकी व ज्ञान प्रकाश बाथम ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अपने अपने विचारों को रखा और शिक्षक व कर्मचारियों को सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया।मौके पर एसआरजी सौरभ त्रिपाठी,सुबोध कुमार, प्रशांत कुमार, राघवेंद्र, प्रमोद, शिव प्रताप कुमार, अजय पाल, अखिलेश, सतेंद्र,कंचन, सरला वर्मा, सपना वर्मा, सपना, तैबुन बानो, पुष्पलता, रेशु कटियार, दीक्षा पोरवाल, रीता दुबे, विमला देवी, संगीता, रजिया बेगम, निवेदिता वर्मा, पूनम, शशिकला, नीलम व दीक्षा शाक्य सहित तमाम शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
