

- प्रतियोगिता में विद्यालय के 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में चांदनी, रचित,दिव्यांशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बाराबंकी , 21 नवम्बर , विश्व धरोहर सप्ताह (World Heritage Week 2025 -19 से 25 नवम्बर, 2025) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा आज दिनांक 21 नवम्बर, 2025 को कंपोजिट स्कूल-करुआ, ब्लॉक -निंन्दुरा, कुर्सी में चित्रकला प्रतियोगिता, छाया चित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में चांदनी, रचित,दिव्यांशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा सिंह जी ने पुरातत्व विभाग की टीम सहित मुख्य अतिथि श्री अनिल वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश रावत का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विद्यालय में आयोजन करने के लिए श्री डॉ मनोज कुमार यादव जी सहायक पुरातत्व अधिकारी ने पुरातत्व निदेशालय की तरफ से प्रधानाचार्या महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री आलोक कुमार,श्रीमती कुसुम तिवारी जी, श्रीमती शशि वाजपेयी जी सहित कल्लूराम, रेनू देवी, प्रेमा बाजपेई तथा नीलम देवी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री पवन सिंह ने किया।
