

- जिला संस्था के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि डा0 आर0पी0 मिश्र ने कहा कि आज की दूषित वातावरण को देखते हुए हमें अपने आसपास के खाली स्थानों पर फलदार पेड़ लगाने चाहिए
लखनऊ, 05 जून, 2025, campussamachar.com, भारत स्काउट और गाइड, उ0प्र0 जनपद लखनऊ के तत्वावधान में आज 05 मई पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025 ) के अवसर पर जिला संस्था द्वारा हुनमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज, सुभाष मार्ग में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं जिला संस्था के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, प्रधानाचार्या, पयिनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज, एवं जिलाउपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, ए0एस0ओ0सी लखनऊ मण्डल पूनम सन्धू, प्रधानाचार्या शशी भूषण इण्टर कालेज एव जिला कमिश्नर गाइड सगीता अग्रवाल, विद्यालय के प्रबन्धक कृष्ण जीवन रस्तोगी, प्रधानाचार्या हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज एवं सहा0 कमिश्नर गाइड डा0 अपर्णा त्रिपाठी, जिला सचिव अनिल शर्मा, सहायक सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डा0 मीता श्रीवास्तव, डी0ओ0सी0 गाइड मधु हंसपाल को स्कार्फ पहनाकर एवं सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड ने रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर अपने भाव व्यक्त किये। जिला संस्था के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि डा0 आर0पी0 मिश्र ने कहा कि आज की दूषित वातावरण को देखते हुए हमें अपने आसपास के खाली स्थानों पर फलदार पेड़ लगाने चाहिए जिससे भविष्य में दूषित वातावरण का समाना न कराना पडे़। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.आर.पी. मिश्र, विशिष्ट अतिथि डा.जे.पी. मिश्र सहित सभी अतिथियों ने पार्क में वृक्षारोपण भी किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सहा0 जिला कमिश्नर डा0 अपर्णा त्रिपाठी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आये हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट एवं विभिन्न विद्यालयों से आये हुए स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र वितरण किये गये। कार्यकम का संचालन डी0ओ0सी0 गाइड मधु हंसपाल द्वारा किया गया।
ये VIDEO भी देखें –
विद्यालय परिवार की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर पधारे सभी अतिथियों एवं स्काउट/गाइड/स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन का प्रधानाचार्या एवं सहा0 जिला कमिश्नर डा0 अर्पणा त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला संस्था के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, प्रधानाचार्या, पयिनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज, एवं जिलाउपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, ए0एस0ओ0सी लखनऊ मण्डल पूनम सन्धू, प्रधानाचार्या शशी भूषण इण्टर कालेज एव जिला कमिश्नर गाइड सगीता अग्रवाल, विद्यालय के प्रबन्धक कृष्ण जीवन रस्तोगी, प्रधानाचार्या हनुमान प्रसाद रस्तोगी गल्र्स इण्टर कालेज एवं सहा0 कमिश्नर गाइड डा0 अपर्णा त्रिपाठी, जिला सचिव अनिल शर्मा, सहायक सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डा0 मीता श्रीवास्तव, डी0ओ0सी0 गाइड मधु हंसपाल के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन एवं विद्यालय की शिक्षिकाए उपस्थित थे।

