
- अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस – 14 जून 2025
- अधिक जानकारी और पंजीयन हेतु संपर्क करें: 88188 00890 / 88190 00890
बिलासपुर, 13 जून , campussamachar.com, आज एक और गंभीर समस्या से जूझ रहा है – वह है रक्त (ब्लड) की भारी कमी। रक्त एक ऐसी अमूल्य जीवनदायी वस्तु है जिसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता, न ही इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प उपलब्ध है। यह केवल मानव शरीर में बनता है और एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को यह जीवनदान दे सकता है। शहर के विभिन्न ब्लड बैंकों में इस समय रक्त की अत्यंत कमी चल रही है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है।
कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है – जैसे कि गर्भवती महिलाएँ, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे, किसी गंभीर दुर्घटना में घायल व्यक्ति या बड़ी सर्जरी से गुजरने वाले मरीज। अगर हम ध्यान से सोचें तो इनमें से कोई भी हमारे अपने परिवार का हिस्सा हो सकता है। जब हमारे अपने को खून की जरूरत होती है, तो हम यही कामना करते हैं कि कोई भी, किसी भी समय, बिना विलंब के आगे आकर रक्तदान करे। ऐसे में ज़रूरत है कि हम सभी समय से पहले सोचें और समाज के लिए रक्तदाता बनें।
इन्हीं भावनाओं को केंद्र में रखते हुए, विश्व रक्तदाता दिवस ( World Blood Donor Day 2025) के अवसर पर दिनांक 14 जून 2025, शनिवार को एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन लायंस क्लब भवन, सीएमडी कॉलेज चौक, बिलासपुर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है। यह शिविर पूरी तरह से निःस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से आयोजित होता है, जिसमें न कोई लोभ है, न कमीशन – केवल मानवता के प्रति समर्पण है। यह आयोजन EKTA BLOOD BANK के सहयोग से संपन्न होगा।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को एक सेवा-स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र तथा एक यूनिट ब्लड एक्सचेंज सुविधा (1 वर्ष तक वैध) प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में शहर की 25 से अधिक प्रमुख संस्थाएँ भागीदार बन रही हैं, जिनमें एरीना एनीमेशन, पिनाकल डिज़ाइन अकादमी, विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, लायन्स क्लब, सेवा भारती, BNI, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, गुरुकुल ICS, रक्तमित्र, इंडोर गेम्स अकादमी, रोटरी क्लब, CETA, सराफा एसोसिएशन, NSS, NCC, सीएमडी कॉलेज, विनायक नेत्रालय, श्री चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, CAIT, उसकी दें कमेटी, शाहेदा फाउंडेशन, और अन्य संस्थाएँ प्रमुख हैं।
VIDEO : Sonam Raghuvanshi प्रकरण पर डाक्टर वसुधा मिश्रा जी को सुनिए
कार्यक्रम के संयोजक श्री संदीप गुप्ता (एरीना एनीमेशन) ने बताया कि प्रत्येक संस्था का प्रयास है के कम से कम 20 से 25 रक्तदाताओं की व्यक्तिगत जिम्मेदारी से रक्तदाता अवश्य आवें और इस सेवा यज्ञ को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। यह आयोजन न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी जीवित करता है। आइए, हम सभी मिलकर इस महाअभियान में सहभागी बनें और रक्तदान करके किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान दें।
अधिक जानकारी और पंजीयन हेतु संपर्क करें: 88188 00890 / 88190 00890
