

- विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय बिलासपुर द्वारा व्यापार विहार शाखा में एचआईवी के बारे में भ्रांतियों को दूर करवाने, संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यशाला का आयोजन
बिलासपुर , 01 दिसम्बर , विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय बिलासपुर द्वारा व्यापार विहार शाखा में एचआईवी के बारे में भ्रांतियों को दूर करवाने, संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमे उपस्थितजनों को एचआईवी संक्रमण, उद्देश्य और महत्व एचआईवी/एड्स से जुड़े डर, कलंक और गलत धारणाओं को कम करने और लोगों को सही चिकित्सा जानकारी देने, संक्रमित लोगों के अधिकारों की रक्षा, उनके साथ होने वाले भेदभाव का विरोध पर विस्तृत चर्चा करते हुए इस बीमारी से दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि प्रदान की गई।
एआईपीएनबीपीए के चेयरमैन ललित अग्रवाल ने बताया कि एचआईवी एक वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को कमजोर करता है। लंबे समय तक आधे – अधूरे इलाज की वजह से यह संक्रमण एड्स के रूप में विकसित हो जाता है, जिसमें साधारण संक्रमण भी जानलेवा हो सकते हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख जगदीश राय ने बताया कि बचाव सुरक्षित यौन संबंध (कंडोम का सही उपयोग) संक्रमित खून, असुरक्षित सुई/सीरिंज और बिना जांचे ब्लड ट्रांसफ्यूजन से बचाव, गर्भवती संक्रमित महिला का समय पर परीक्षण और डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाइयों से इस आपदा पर रोक लगाया जा सकता है।
ऑल इंडिया पीएनबीओए बिलासपुर मंडल के अध्यक्ष गजानन राठौड़ ने भेदभाव, संसाधनों की कमी, गलत जानकारी) को दूर कर एचआईवी/एड्स के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि 2030 तक एड्स को समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा, सचिव रूपरतन सिंह व कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने पीएनबी प्रबंधन का आभार माना कि उन्होंने इस सामाजिक बुराई के निराकरण करने में उनके संगठन का भी सहयोग लिया।
ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
आज की कार्यशाला में मंडल प्रमुख जगदीश रॉय, मुख्यप्रबन्धक कमल किशोर झा, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र चावड़ा, रुपरतन सिंह, कैलाश अग्रवाल, गजानन राठौड़, विजेंद्र पॉल, अल्बन टोप्पो, नवीन देवांगन, संतोष सिंह, के कर्माकर, रवि पटनायक, पार्थो घोष, अश्विनी सूद, रवि टण्डन, हरिहर देवांगन, मनीषा रॉय, विजय टोप्पो, गणेश यादव, असगर हसन खान, रामकुमार जायसवाल, नागोराव पुडके, सुकुमार विश्वास सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक बंधु उपस्थित रहे। अंत मे शाखा प्रमुख गजानन राठौड़ ने समस्त सम्मानित जनों की उपस्थिति हेतु कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रदर्शन किया।
