

लखनऊ,1 दिसंबर 2025 । विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 1 दिसंबर को “रेड रिबन वॉकथॉन” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमरेंद्र कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, UPSACS के अपर परियोजना निदेशक रवि कुमार के निर्देशानुसार यह वॉकथॉन एचआईवी/एड्स जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “बढ़ाए दरकिनार, एच.आई.वी. पर समाधान प्रहार” निर्धारित की गई है। वॉकथॉन सुबह 6 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या 2 से प्रारम्भ होकर परिवर्तन चौक होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त हुआ।

एनएसएस इकाइयों की भूमिका
डॉ. अमरेंद्र कुमार ने सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय कैंपसों की एनएसएस इकाइयों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समय पर पहुँचकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इसी कड़ी में डॉ. दीपक गुप्ता (NSS Officer) एवं डॉ. खुशबू वर्मा (NSS Officer) ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके सहयोगी छात्र प्रबंधक कार्तिकेय शर्मा, अक्षत सोनकर, ओम मिश्रा, दिव्यांश मौर्या, तुषार गौतम और कविश तिवारी ने भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों को एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराना, मिथकों को दूर करना तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।
- trending video
