
बिलासपुर, 2 नवंबर । campussamachar.com, सतर्कता जागरूकता सप्ताह ( Vigilance Awareness Week ) के तहत आज 2 नवंबर 2023 को पंजाब नैशनल बैंक बिलासपुर मंडल ( PNB ilaspur )द्वारा द्वारा भारत माता स्कूल (Bharat mata school bilaspur) में 48 शिक्षकों-शिक्षिकाओं सहित लगभग 750 विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शाला के प्राचार्य महोदय ने पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक कमल किशोर झा, बुधवारी बाजार शाखा के मुख्य प्रबंधक आशीष सिंहा, कस्टमर एक्यूजेशन सेल के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल, कुणाल संजय मेहता, जितेंद्र कुमार सिंह का स्वागत करते हुए देश के भावी नागरिकों को भृष्टाचार मुक्त मुहिम में शामिल करने हेतु धन्यवाद दिया। #campussamachar,

यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान, हो रही तैयारियां
bilaspur latest news : कमल किशोर झा ने सभी विद्यार्थियों को पंजाब नैशनल बैंक में जीरो बैलेंस में खाता खुलवाने तथा उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण लेने का प्रस्ताव दिया। बुधवारी शाखा के मुख्य प्रबंधक आशीष सिंहा ने बताया कि पीएनबी वन एप्प के द्वारा ग्राहक बंधुओं को निजी बैंको से बेहतर बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ललित अग्रवाल ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सर्वोत्तम सेवा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन देते हुए भारत माता स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टॉफ व छात्र-छात्राओं को शपथ लेने हेतु धन्यवाद देते हुए शतप्रतिशत मतदान करने हेतु अपने अपने परिजनों को प्रेरित करते हुए स्वयं भी मतदान करने का आग्रह किया। #campussamachar,
