

- परीक्षा का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना है l
लखनऊ , 04 फरवरी , विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान,नई दिल्ली एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारत बौद्धिइक्स परीक्षा 2026 का सफल आयोजन 31 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम,लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में किया गया .

कालेज की प्राचार्य / केंद्र व्यवस्थापक प्रो. सुषमा देवी, महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) परीक्षा प्रभारी प्रो. रश्मि श्रीवास्तव, भारत बौद्धिइक्स परीक्षा प्रभारी डॉ. नेहा जैन, पर्यवेक्षक डॉ. आदित्य मोहंती, लखनऊ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशन में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ l डॉ. किरण लता वर्मा, डॉ. साधना सिंह यादव, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा,डॉ. निशि मिश्रा, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. ममता अंबुजाननी, शोध छात्रा नेहा मौर्या का इस परीक्षा को संपन्न कराने में विशेष सहयोग रहा l भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित यह परीक्षा भारत के विभिन्न प्रांतो में संपन्न हुई l महाविद्यालय में 201 छात्राओं ने यह परीक्षा दी और उन्हें प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए l परीक्षा का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना है l
