
लखनऊ , 17 दिसंबर । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के आग्रह पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डाक्टर महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) और संबंधित अधिकारियों को वीर बाल दिवस 22 दिसंबर 2023 (Veer Bal Diwas 2023) को विद्यालयों में भाषण, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी मुकाबले आयोजित करने की निर्देश दिए हैं ।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार जताते हुए कहा है कि अल्पसंख्यक आयोग ने इस अपेक्षा के साथ वीर बाल दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया था, जिससे छात्र-छात्राएं, किशोर तथा युवा पीढ़ी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के चारों साहबजादों के बलिदान के बारे में जान सके । अल्पसंख्यक आयोग के आग्रह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। #Veer Bal Diwas 2023
UP education News : शिक्षा निदेशक डाक्टर महेंद्र देव द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के चारों साहबजादों साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहबजादा जोरावर सिंह,साहबजादा फतेह सिंह की स्मृति में दिनांक 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया गया है। सनातन धर्म की रक्षा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी एवं चारों साहबजादों का अमूल्य योगदान है, जिस कारण आज भारतवर्ष अस्तित्व में है । ऐसे महान नायकों की जीवनी एवं इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत कराए जाने की नितांत आवश्यकता है, ताकि वह इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले सके। इस संबंध में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के चार साहिबजादों के जीवन परिचय के संबंध में 22 दिसंबर को चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता और मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करें । निर्देशों में यह भी कहा गया है कि अल्पसंख्यक आयोग के उक्त पत्र में की गई अपेक्षा के क्रम में उपरोक्त अनुसार कार्यक्रम की सूचना फोटोग्राफ सहित ईमेल पर उपलब्ध कराएं । #Veer Bal Diwas 2023
देखें निदेशक की ओर से जारी आदेश


