

- नवागत प्रभारी प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के स्वस्थ व निरोगी रहने की कामना किया।
गोरखपुर , 21 जून ,campusamachar.com, वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में आज 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2025) का सफल आयोजन किया गया।ग्रीष्मावकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभाग करके शासन के दिशानिर्देशानुसार निर्धारित योग और प्राणायाम किया तथा विश्व रिकार्ड बनाने के उ प्र सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सूर्य नमस्कार प्राणायाम भी किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) के समस्त प्रोफेसरगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रो जयप्रकाश, प्रोफेसर मनीष, डा सुमित, डा शैलजा अस्थाना,डा किशोरानंद, बृजेश पांडेय सहित महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। नवागत प्रभारी प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के स्वस्थ व निरोगी रहने की कामना किया।
यह video जरूर देखें
