
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo रमेश चंद्र वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का ईस प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उत्साहवर्धन किया .
गोरखपुर , 02 अगस्त , वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) में रसायन विज्ञान परिषद की ओर से विज्ञान भवन में डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र राय की जीवन परिचय एवं रसायन विज्ञान में उनकी उपलब्धियां विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन रसायन विज्ञान के प्राध्यापक श्री किशोर नंद ने किया। ईस प्रतियोगिता में कुल 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग़ किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo रमेश चंद्र वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का ईस प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उत्साहवर्धन किया .

उन्होंने बताया कि कभी भी विद्यार्थियों को परीक्षाओं से डरना नहीं चाहिए हर प्रतियोगी परीक्षाओं से हमें नई-नई सीख मिलती है हमें आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए जिससे होने वाली प्रत्येक प्रतियोगिताओं में सफलता मिलती है और और हमारे महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) का नाम रोशन होता है इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रोफेसर गण प्रोo जयप्रकाश, डॉo मनीष कनौजिया, प्रोo शैलजा अस्थाना , संतोष कुमार, योगेन्द्र मिश्र, जितेंद्र कुमार चौरसिया, सुमित गुप्ता के अलावा कर्मचारीगण बृजेश पांडे, सरिता यादव एवं अनेक छात्राएं उपस्थित रहे
