
- शिक्षा निदेशक माध्यमिक के नामांकन को निरस्त करने के लिए सुबह से षडयंत्र होता रहा। दिल्ली स्थित भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय के निदेशक का मेल भी आया कि स्क्रुटनी के पश्चात परिणाम उनके आदेश से जारी होगा।
लखनऊ , 7 दिसंबर । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड (Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) के प्रदेशीय निर्वाचन में मुख्यायुक्त पद के चुनाव को लेकर आज दी भर हंगामा होता रहा । मुख्यायुक्त पद के प्रत्याशी शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर महेंद्र देव का नामांकन निरस्त करने के लिए न केवल भारत स्काउट और गाइड का संविधान बदला गया अपितु नामांकन न होने देने के लिए हर तरह कि राजनीति की गयी लेकिन एक भी दांव नहीं चला और मुख्यायुक्त पद के प्रत्याशी शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर महेंद्र देव का नामांकन निरस्त होने से बच गया।
दिन भर चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार आज 7 दिसंबर 2023 को सायं लगभग 7:30 बजे ए0सी0एम0 (पंचम) एवं महानगर क्षेत्र की एसीपी नेहा त्रिपाठी की उपस्थिति में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ0 महेंद्र देव का उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त के पद पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन वैध घोषित किया गया। दोपहर के समय तो हालात ऐसे हो गए थे कि डॉ0 आर0पी0 मिश्र प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की पुलिस के अधिकारियों से बहस भी हुई ।
Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide Election: शिक्षा निदेशक माध्यमिक के नामांकन को निरस्त करने के लिए सुबह से षडयंत्र होता रहा। दिल्ली स्थित भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय के निदेशक का मेल भी आया कि स्क्रुटनी के पश्चात परिणाम उनके आदेश से जारी होगा। निर्वाचन अधिकारी स्क्रुटनी के पश्चात वैध या अवैध नामांकन का परिणाम घोषित करने के लिए तैयार नहीं थे। इसका जम कर विरोध किया गया। इसके बाद एसीएम (पंचम) और एसीपी नेहा त्रिपाठी आ गई और उनके साथ हुई वार्ता के पश्चात निर्णय हुआ कि निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच कर आज ही वैध या अवैध परिणामों की घोषणा करेंगे।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक का नामांकन वैध पाए जाने की घोषणा के पश्चात वर्तमान मुख्यायुक्त एवं मुख्यायुक्त पद के दूसरे प्रत्याशी डॉ0 प्रभात कुमार भी आ गए और निर्वाचन अधिकारी पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉक्टर महेंद्र देव का नामांकन वैध घोषित किए जाने पर नाराजगी जाहिर करने लगे और कहा इसे आज नहीं जारी करना चाहिए था। उनकी इस बात का भी जोरदार विरोध किया गया।
वर्तमान मुख्य आयुक्त के दबाव के कारण निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के वैध नाम की आज घोषणा नहीं की गई। यह जानकारी डॉ0 आर0पी0 मिश्र प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी है । #Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide Election
