
लखनऊ.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन राजनीतिक फिजां तेजी से बदल रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में जुटी है। राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित समाजवादी कैंप कार्यालय पर सपा नेता अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और पूर्व समाजवादी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।
समाजवादी नेता अनिल यादव भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज के मौजूदा समय में मजदूर, गरीब, किसान, यहां तक कि छोटी-मोटी नौकरी करने वाले लोग आज दयनीय स्थिति में है क्योंकि बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों और सरकारी इकाइयों के बंद होने से नौकरी पेशा लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है और देश और प्रदेश की एक बड़ी जनसंख्या भुखमरी के कगार पर खड़ी हो रही है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के समय अखिलेश यादव ने किसानों के लिए दो-दो बार कर्ज माफी योजना, किसानों को अनुदान किसानों को क्रेडिट कार्ड, किसानों का दुर्घटना बीमा, मुफ्त सिंचाई जैसी प्रभावी और लाभदायी योजनाएं चलाई गई थी जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिला था और समृद्धि के रास्ते पर प्रदेश चल पड़ा था वहीं मजदूरों के लिये बीमा व पेंशन अनुदान मुफ्त साइकिल मुफ्त दवाई वा जांच और प्रदेश में गरीब मजदूर किसान दलित के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा ड्रेस, मिड डे मील, और बेरोजगारों के लिए नौंकरिया, छात्रों के लिए लैपटॉप, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना, बेरोजगारी भत्ता, जैसी योजनाएं युवाओं, छात्रों के लिए लेकर आए थे।
इस मौके पर मौजूद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद, अरविंद यादव, सिकंदर यादव, अजय बाल्मीकि, अनूप लोधी, संजीव कुमार, हरीश यादव बाबू ,जफर खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
