एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त पुरानी पेंशन से बचे शिक्षकों की सूची को लेकर पांडेय गुट ने दी आर पार आंदोलन की कड़ी चेतावनी आनलाईन अटेंडेंस का पांडेय गुट ने जताया कड़ा विरोध- सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेश जारी न किये जाने के लिए कदापि नहीं जिम्मेदार है हर तरह से योग्य पेंशन धारी शिक्षक शिक्षिकाये , अति संवेदन शील मामले पर मुख्य मंत्री जी करें तत्काल हस्तक्षेप पांडेय गुट
- एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त पुरानी पेंशन से बचे शिक्षकों की सूची को लेकर पांडेय गुट ने दी आर पार आंदोलन की कड़ी चेतावनी
- निदेशालय द्वारा अभी तक नहीं जारी हो सकी पुरानी पेंशन से अच्छादित शेष शिक्षकों की सूची डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
लखनऊ , 17 जुलाई . उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने अभी तक गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में विगत अठ्ठाईस मार्च दो हजार पांच के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों की निदेशालय स्तर पर लंबित पुरानी पेंशन ( Old pension scheme) से अच्छादित शेष बचे शिक्षकों की सूची अब तक जारी न किये जाने पर अत्यंत गहरी नाराजगी जाहिर की है। संगठन ने इस मामले की ओर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
Old pension scheme : संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अब तक शिक्षकों की जारी सूची से संबंधित शिक्षकों की एन पी एस कटौती बंद कर जी पी एफ कटौती माह अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है , वही अपनी बारी का इंतजार कर रहे शिक्षक शिक्षिकाये अपने साथ निदेशालय द्वारा किये जा रहे भेद भाव को लेकर चिंतित है कि एक साथ ही विद्यालयों से भेजे गए प्रकरणों मे से इस प्रकार का सौतेला व्यवहार क्यो अपनाया जा रहा है।

शिक्षक नेताओं ने इस प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर शेष बचे शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची अविलंब जारी कर उनके एन पी एस की कटौती बंद कर जी पी एफ खातों का आबंटन कर उनमें सीधे नियमा नुसार कटौती सुनिश्चित किये जाने की पुरजोर माँग करते हुए शेष बचे लोगों के साथ किये जा रहे भेद भाव पूर्ण सौतेले व्यवहार को समाप्त करने की माँग की है। शिक्षक नेताओ ने शिक्षकों एवं छात्रों की आनलाईन अटेंडेंस ( Online Attendance for Schools) यू पी बोर्ड के पोर्टल पर अप लोड किये जाने संबंधी जारी फरमान का कड़ा विरोध किया है और महानिदेशक कंचन वर्मा जी का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए इस अव्यवहरिक आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की पुरजोर माँग की है।
