
- लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला बैठक आयोजन मण्डल में शामिल हैं।
लखनऊ 18 अप्रेल ,campussamachar.com, वर्तमान परिस्थिति में राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्या और उसके उचित समाधान पर व्यापक विचार विमर्श कर निर्णायक कार्य योजना तैयार करने के मकसद से कल 19 अप्रेल 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों के कर्मचारी परिषदों के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेगें .
बैठक के आयोजन मण्डल में शामिल लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के निर्देशानुसार कल दिनांक 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली वर्तमान पदाधिकारीगण की बैठक में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह व महामंत्री रमेश यादव , पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह , बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी , छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आलोक कुमार व महामंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने अपनी सहमति देते हुए बैठक में आने की सूचना दी है। इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बैठक का समर्थन करते हुए कहा है पारिवारिक व्यस्तता के कारण आ नहीं पा रहे हैं उनके विश्वविद्यालय से महामंत्री रामप्रीत देवराज प्रतिभाग़ करेंगे। इनके साथ ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के वरिष्ठ कर्मचारी नेता शहंशाह बैठक में प्रतिभाग करने हेतु आने की सूचना दी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला बैठक आयोजन मण्डल में शामिल हैं। इस प्रकार अभी तक प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों के नेताओं ने बैठक में आना सुनिश्चित कर दिया है।
