
लखनऊ / प्रयागराज 25 अप्रैल, campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने यू पी बोर्ड सभी सफल हुए परीक्षाओं और इस ऐतिहासिक सफलता के लिए परम सहयोगी शिक्षक साथियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
UPMSP Board Results 2025 : श्री त्रिपाठी ने इस कार्य को इतने कम समय में दिन रात मेहनत करके श्रेष्ठता सूची में स्थान पाए सभी परीक्षाओं एवं गुरुजनों अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है और उनके मंगल मय उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इस अवसर पर संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने परीक्षा परिणाम को मूर्तरूप प्रदान करने मे जुट रहे समस्त बोर्ड के सभापति, सचिव अपर सचियो एवं उनके समस्त अधिकारियों के को भी बहुत बहुत हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए निश्चित रूप से एक मील का पत्थर सावित होगा।
