
लखनऊ . बीजेपी अवध क्षेत्र कार्यालय, निराला नगर में अल्पसंख्यक मोर्चा, अवध क्षेत्र द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष में क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. नईम के नेतृत्व में तथा क्षेत्रीय महामंत्री डॉ रोमा स्मार्ट जोज़फ तथा मो. इमरान खान के संयोजन से एक भव्य स्वागत तथा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश प्रदेश तथा क्षेत्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 15 जिलों तथा 377 मंडलों के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना था , जिन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ विधानसभा चुनाव 2022 में अपना सहयोग दिया तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र ने प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद अंसारी को राज्य मंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया व राज्य मंत्री दानिश अंसारी जी का स्वागत किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का भव्य स्वागत किया तथा मा. अध्यक्ष के नेतृत्व व मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। शेष नारायण मिश्रा ने अल्पसंख्यक मोर्चा, अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की प्रशंसा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. नईम ने भी सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान अंग वस्त्र प्रदान करके किया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. रोमा स्मार्ट जोज़फ तथा मो. इमरान खा़न ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के पदाधिकारी मो. सलाउद्दीन, मुजी़ब जै़दी, आर्थर कोकर, तथा फरहा रिज़वी, रविंद्र पाल जी, तथा डॉ अनवारूल हक उपस्थित रहे। सीतापुर से जिलाध्यक्ष समीर रिज़वी, बलरामपुर से जमील अहमद, बहराइच से डॉ. तौसीफ, लखनऊ जि़ले से आफताब आलम के साथ-साथ अन्य जिलों तथा 377 मंडलों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अत्यंत सफल संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. रोमा स्मार्ट जोज़फ जी ने किया।
