
लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज Utter Pradesh madhyamik shiksha parishad Prayagrajने यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की कक्षा 10 एवं 12 वीं के संस्थागत/ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क प्राप्त करने,आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने एवं शैक्षिक सत्र 2021-22 के कक्षा 9 व 11 कक्षा के संस्थागत अभ्यर्थियों के विद्यालयों में पंजीकरण शुल्क प्राप्त करने, ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथियों में वृद्धि करने की घोषणा कर दी है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
Utter Pradesh madhyamik shiksha parishad Prayagraj के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से 23 सितंबर को जारी आदेश में सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुरूप सत्र 21-22 में कक्षा 9 व 11 वीं कक्षा के अग्रिम पंजीकरण एवं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 व 12वीं के संस्थागत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदनपत्र ऑनलाइन अपलोड कराए जाने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करें। अब 6 अक्टूबर तक संस्था के प्रधान द्वारा समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। यह इस कार्य की अंतिम तिथि 22 सितंबर थी। संस्था के प्रधान द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को Utter Pradesh madhyamik shiksha parishad Prayagraj की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्टूबर मध्य रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
Utter Pradesh madhyamik shiksha parishad Prayagraj इसके साथ निर्धारित तिथि तक शुल्क आदि न जमा कर पाने विद्यार्थियों के लिए विलंब शुल्क की व्यवस्था कर राहत दी है। यूपी बोर्ड में विलंब तिथि की भी घोषणा की है। आदेश में कहा गया है निर्धारित तिथि के बाद प्रति छात्र रुपया 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि ७ अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 21 मध्य रात्रि 12 बजे तक है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरण को आनलाइन अपलोड करने की अवधि 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि को संशोधित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 से 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया है।
पंजीकरण की यह तिथियां
इसके अलावा कक्षा 9 एवं 11 के छात्र- छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 16 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि ६ अक्टूबर थी। अब १६ अक्टूबर तक संस्था के प्रधान द्वारा कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपए प्रति छात्र की दर से संचालन के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करने एवं जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक कर दी गई है।
इसी तरह से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरण को भली-भांति चेक करने की अवधि 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। संशोधित विवरण के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक समय है। पंजीकरण वाले सभी विद्यार्थियों का पूर्ण विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है। संबंधित प्राचार्य व विद्यार्थी अधिकृत जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वेबसाइट भी देखें।

इस लिंक की मदद से जानकारी ले सकते हैं
https://upmsp.edu.in/
